Advertisement
जो कभी नहीं हुआ, वह पीएम मोदी ने कर दिखाया : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि उप्र की उर्वरा भूमि को गो माता का आशीर्वाद देकर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारे पशुपालकों की समृद्धि के लिए कार्य प्रारंभ किया गया। इस बहाने गोमाता की रक्षा भी होगी और हमें पुण्य, आशीर्वाद भी प्राप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होने जा रहा है। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े तकरीबन 13 हजार करोड़ से अधिक की नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री मोदी ने 45 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है, जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला के इंतजार को समाप्त करते हुए उनकी दिव्य मूर्ति को भव्य मंदिर में विराजमान कराने के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन हुआ है। पीढ़ियां बीत गईं, युग समाप्त हो गए, लेकिन इंतजार का क्रम तब टूटा, जब मोदी जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन और नेतृत्व भारत प्राप्त कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का विराजमान होना हर सनातन धर्मावलंबियों व भारतवासी को अभिभूत करता है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई दृष्टि और पहचान दी है। भारतवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत वैश्विक मंच पर नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा देता है तो समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उनकी आस्था और आजीविका का भी ध्यान रखता है। प्रधानमंत्री मोदी भारत को नई दिशा व नेतृत्व देने के साथ ही विकसित भारत के संकल्प संग देशवासियों को नए भारत के साथ जोड़ रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


