pm maneqquin blow and protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 2:30 PM (IST)
प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
अमृतसर। प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश बस्सी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल के मामले में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी ना करने तथा नई करंसी जारी होने पर आम जनता को आ रही परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया है। बस्सी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पैरवी नहीं कर सकी। इस कारण यह फैसला हरियाणा के हित में गया। इसी तरह गरीब लोग नई करंसी लेने के लिए तथा अपने पुराने नोट जमा करवाने के लिए बैंको के बाहर सारा दिन धक्के खा रहे है। उन्होंने कहा कि करंसी बदलना देश हित में परंतु इसकी व्यवस्था करना सरकार का काम होता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूरा देश परेशान है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान चले गए है। यह भी पढ़े :व्हाइट हाउस में ओबामा से मिलने पहुंचे ट्रंप, बदले सुर यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement