PM inaugurates Parva Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम ने पराक्रम पर्व का उद्घाटन किया, अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 8:08 PM (IST)
पीएम ने पराक्रम पर्व का उद्घाटन किया, अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
सैकड़ों लोग प्रदर्शनी से हुए रूबरू समारोह में शरीक लोगो ने सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रत्येक हथियार, उपकरण का नजदीक जाकर अवलोकन किया एवं उनके बारे में जानकारी ली। दर्शक उन्हें छूकर रोमांचित हुए व फोटो एवं शैल्फी खींचे। कोणार्क स्टेडियम के चहुं ओर लगे बख्तरबंद दस्तो, अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी में रॉकेट लांचर पिनाका, मल्टी बैरल रॉकेट लांच सिस्टम, अर्जुन टैंक, स्ट्राइक व्हीकल, रूद्रा एयरक्राफ्ट, टे्रटा माउंटेड एंटी एयरक्राफ्ट गन, 30 एम एम ऑटोमैटिक ग्रिड लॉचर, 81 एमएम मोर्टर, 40 एमएम मल्टी शॉट ग्रेण्ड लांचर, एंटी टैंक गिरीड मिसाइ्र्रल, 17 एमओबी लोंग टेंच, टीसीआर रिपोर्टर, सीवीआर मिसाईल, किंग ऑफ बैटल टी. 90 भीष्म टैंक, टी-72 अजय, एएम50 ब्रिज ऑटोमोबाइल, बैटल फील्ड सर्विस लैन्स राडार, नोबोल टेलिस्कोप 30 एमटीआर रेडियो मोबाइल सिस्टम एवं तरह-तरह की मिसाइलोें व सैन्य शस्त्रों उपकरणों की शानदार प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 29 सितंबर को प्रातः 9 से 12 एवं शाम 4 से 7 बजे तक तथा 30 सितंबर को प्रातः 9 से 12 बजे तक आम दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement