Advertisement
पीएम ने पराक्रम पर्व का उद्घाटन किया, अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रधानमंत्रीे कोणार्क वार मैमोरियल पहुंचे तथा 1965 एवं 1971 व अन्य यु़द्धों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया व दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कोणार्क वार ममोरियल जाकर शहीदों को नमन किया व पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री इसके बाद सीधे कोणार्क स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के उपलक्ष में आयोजित पराक्रम पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने पराक्रम पर्व पर भारतीय सेना के वीरों को शत् शत् नमन संदेश पर हस्ताक्षर भी किए।
बख्तरबंद दस्तों व अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोणार्क स्टेडियम में खुले वाहन में खड़े होकर स्टेडियम में प्रदर्शित सेना के बख्तरबंद दस्तों, अत्यधिक हथियारों व उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान सेना व सैनिक अधिकारियों व उपस्थितजनों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



