PM congratulates the Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी को राज्यपाल ने दी बधाई

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:18 AM (IST)
पीएम मोदी को राज्यपाल ने दी बधाई
जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे शुभकामना संदेश में कहा है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति करे। भारत का चहुंमुखी विकास हो और विश्व में राष्ट्र की कीर्ति की पताका फहरे। देश में आपके प्रेम और विश्वास का जो पौधा रोपा गया है, वह दिनों-दिन पल्लवित होता रहे और फले-फूले। आपके नेतृत्व में राष्ट्र के विकास के पथ पर जन-भावनाओं का विश्वास महकता रहे।राज्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement