बठिंडा। स्वास्थय विभाग बठिंडा द्वारा मनाये जा रहे पखवाड़े के अंतिम दिन आज कुष्ठ आश्रम बठिंडा में सिविल सर्जन डा. रघुवीर सिंह रंधावा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लेपरेसी अधिकारी डा. नरेश शर्मा, डा. सीमा गुप्ता, डिप्टी एमईओ कुलवंत सिंह, सुवरवाइजर अजायब सिंह , सचिव कुष्ठ आश्रम वरिन्द्र शर्मा , मास मीडिया विंग के जगदीश राय व आश्रम में रहने वाले सदस्य उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने कहाकि हमें समाज से कुष्ठ रोग बारे फैली भ्रांतियों को दूर करना चाहिये। उन्होंने कहाकि हमें कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करना चाहिये। सिविल सर्जन ने कहाकि कुष्ठ रोगियों के बच्चों की शिक्षा के लिये सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। स्वास्थय विभाग द्वारा फुटवीयर व दवाईयां वितरित की गईं।