Play the all-round development of the individual: Vinay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेलो से होता है व्यक्ति का सर्वागीण विकास : विनय

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 4:29 PM (IST)
खेलो से होता है व्यक्ति का सर्वागीण विकास : विनय
नाहन। संगडाह उपमण्डल के माईना में आयोजित स्वर्गीय डा. प्रेम सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने की। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विनय कुमार ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है तथा एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है, जिससे व्यक्ति भविष्य मे आने वाले चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन पाता है। उन्होंने कहा कि खेले हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है, खेलों का आयोजन प्राचीन काल से ही आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में कुश्ती, तीरन्दाजी इत्यादि खेले काफी प्रच्चलित थी। जबकि वर्तमान समय में किक्रेट, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, वॉलीबाल आदि खेले भी खेली जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ी खेल को कैरियर के रूप में भी अपना सकते है। उन्होंने कहा कि अनेक खिलाडियों ने खेल को कैरियर के रूप में अपनाकर नाम तथा धन दोनों अर्जित किए है। उन्होंने खिलाड़ियों से आहवान किया कि वे निरन्तर अभ्यास करते हुए अपने खेल कौशल को बढाते रहे ताकि भविष्य में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। सीपीएस ने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत स्थान सरकारी सेवा में आरक्षित किया गया है जिसके फलस्वरूप अनेक खिलाडी वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत है। उन्होने खिलाड़ियों का आहवान किया कि वह खेल को खेल की भावना से खेलें और सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम करें ताकि इससे प्रेरणा लेकर जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए और आत्मविश्वास पैदा हो सके। उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का चहूमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव रजाना, माईना तथा बाउनल, काकोग गांव के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अतंर्गत निर्मित की जाने वाली सिंचाई योजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है तथा स्वीकृति मिलते ही योजना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डा. प्रेम मेमोरियल खेल मैदान माईना में लगभग 78 लाख रूपये की राशि से स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यहां आसपास के खिलाड़ियों को अपना खेल अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आस-पास के युवक मण्डलों से भी आहवान किया कि वे भी भविष्य में इस प्रतियोगिता में अवश्य भाग लें। मुख्य संसदीय सचिव ने खेल आयोजन समिति को 11 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के नमैतिक कलाकारों द्वारा गीत संगीत के माध्यम से वर्तमान प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों को प्रदान की गई, जिससे जहां लोगों को सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ सरकार के कार्यक्रम तथा नीतियों की जानकारी प्राप्त हुई वहीं लोगों का मनोरंजन भी किया गया। नवयुवक मण्डल माईना के प्रधान महिमा नंद शर्मा ने मुख्यातिथि का शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा पूर्व प्रधान कपूर चंद ठाकुर व सतीश्वर शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्षा सरोज बाला, एसडीएम रजनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, महाप्रबंधक हिप्र पावर कार्पोरेशन लि. श्याम लाल डोगरा, तहसील कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement