Pitra Dosha mass libation Mahayag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक पितृ दोष तर्पण महायज्ञ शुक्रवार को

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 11:34 PM (IST)
सामूहिक पितृ दोष तर्पण महायज्ञ शुक्रवार को
जयपुर। श्राद्धपक्ष सर्व पितृ अमावस्या पर शुक्रवार को गलता तीर्थ में एकदिवसीय सामूहिक पितृ दोष निवारणार्थ पितृशांति तर्पण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष वास्तुशोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य राजानंद स्वामी के अनुसार शास्त्रानुसार पितृ तर्पण से समस्त धार्मिक अनुष्ठानों का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है। पूजा और सेवा से प्रसन्न हुए पितर आयु, संतान, यश, स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, बल, संपत्ति, पशु, धन और अन्न प्रदान करते हैं। शास्त्री के अनुसार पितरों का विधिवत श्राद्ध या तर्पण न होने, धर्म विरुद्ध आचरण, सर्प हत्या, गौ हत्या या गौ अपमान, भूर्ण हत्या, गर्भपात, कुंडली में मकर लग्न या लग्न में राहु और चंद्र स्थित होने से पितृ दोष बनता है। पितृ दोष से व्यापार में हानि, धन एकत्र करने में कठिनाई, संतान प्राप्ति में बाधा, सफलता मिलने में बाधा आती है। आयोजन को जगद्गुरु निम्बाकांचार्य पीठाधीश्वर श्री राधासर्वश्वर शरणदेवाचार्य महाराज (सलेमाबाद), जगद्गुरु श्री स्वामी संपतकुमार अवधेशाचार्य महाराज (गलता), श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज (जूना अखाड़ा वाराणासी, दुधेश्वरनाथ, गाजियाबाद), महामंडलेश्वर परमहंस दाती जी महाराज (दिल्ली), अन्जन कुमार गोस्वामी, महंत श्री गोविंद देव जी (जयपुर), महामंडलेश्वर पंडित पुरुषोत्तम भारती, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ी चौपड़ (जयपुर) और स्वामी त्रिविक्रामाचार्य महाराज, लक्ष्मीनारायण मंदिर, लक्ष्मीनारायणपुरी (जयपुर) का सानिध्य मिलेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement