pilgrims were rushed to Salasar Dham -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सालासर धाम के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 7:43 PM (IST)
सालासर धाम के लिए श्रद्धालु हुए रवाना
मानसा। श्री बालाजी परिवार संघ मानसा की ओर से रविवार को राजस्थान के सालासर धाम जाने के लिए बस को रवाना किया गया। सालासर धाम में दर्शनों के लिए दीपक जोडा और भीम सैन ने मासिक बस सेवा को रवाना किया। इस मौके नारियल व झंडी देने की रस्म समाजसेवी मदनलाल बाला ने अदा की। वहीं यात्रा में विशेष सहयोग देने को लेकर अश्विनी सोढ़ी को सम्मानित भी किया गया। संघ चेयरमैन सुरिंदर पिंटा और मक्खन मितल ने बताया कि बस यात्रा बालाजी के प्रसिद्व मंदिर के साथ सरदार शहर और खाटू धाम के भी दर्शन कराएंगी। बस रवानगी के दौरान सुरेश करोड़ी, अनिल पप्पु, सुदामा, बौबी जौडा, रमेश जिंदल, रमेश जिंदल, नवीन जिंदल और रोहित कुमार भी मौजूद रहे।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement