Pesticide shop running without license sealed, major action by Agriculture Department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना लाइसेंस के चल रही कीटनाशक दुकान सील, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जून 2025 12:19 PM (IST)
बिना लाइसेंस के चल रही कीटनाशक दुकान सील, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने एक कीटनाशक और उर्वरक विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई की वजह थी – उर्वरकों की मनमानी कीमतों पर बिक्री और बिना लाइसेंस के कीटनाशक दवाओं का व्यापार। मौके पर पहुंचकर जब टीम ने दस्तावेजों की जांच की, तो दुकान संचालक किसी भी वैध कागजात को पेश नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की कालाबाजारी और कृषि रसायनों की अवैध बिक्री की पुष्टि हुई। जिला कृषि अधिकारी ने बिना देरी किए दुकान में रखे उर्वरक, कीटनाशक व अन्य कृषि रसायनों के सैंपल लिए और दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। डॉ. मेनका ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “जब दुकानदार से लाइसेंस व वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे मामलों में विभाग की तरफ से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों की मेहनत से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता और कीमतों से खिलवाड़ न हो सके।”
सूत्रों के अनुसार, विभाग द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है। इस छापेमारी से क्षेत्र के अन्य उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अनियमित व्यापारियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement