Performed of Home Guards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होमगार्डों ने प्रदर्शन कर ड्यूटी का किया बहिष्कार

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 4:28 PM (IST)
होमगार्डों ने प्रदर्शन कर ड्यूटी का किया बहिष्कार
श्रीगंगानगर। जयपुर में शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन कर अपनी मांगों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे होमगार्ड पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में श्रीगंगानगर में होमगार्ड कर्मचारी संगठन ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। भरी संख्या में होमगार्ड जवान नेहरू पार्क में सभा कर जुलूस के रूप में क्लेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। होमगाड्र्स पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए संगठन ने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया। वहीं होमगार्डो ने मांग रखी कि सरकार द्वारा किया गया वादा पूरा किया जाए। होमगार्ड संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्रीगंगानगर इकाई ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार जब तक होमगार्ड कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक जवान ड्यूटियों का बहिष्कार करेंगे।

[@ ब्रह्मा मंदिर के दिवंगत महंत सोमपुरी के कमरों से मिले कारतूस, चिल्लर और लाखों के नोट]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement