जालधंर। पिछले कई दिनों से जालंधर के रेरु में चिकनगुनिया को लेकर भय का माहौल है। लेकिन जालधंर के सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अभी तक चिकनगुनिया का कोई मामला सामने हीं नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देें। कई दिनों से लोगों के लगातार बीमार हीने और बुखार से ग्रस्त होने के बाद आज सेहत विभाग की टीम इलाके में पहुंची । जहां एक तरफ लोगों को दवाईयां मुहैया करायी गयीं वहीं सैम्पल भी लिए गए । गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इलाके के लोग लगातार बुखार और एलर्जी से ग्रस्त हो रहे हैं और इलाके के लोगों में इस बात की दहशत है कि जी बुखार और एलर्जी यहां लोगों को हो रही है वो चिकन गुनिया है । लोगों के अनुसार इलाके में लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा ।