khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 11:38 AM (IST)
राजसमन्द। आमेट नगर पालिका क्षेत्र की सडक़ों पर लंबे समय से घूम रहे आवारा पशुओं से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के रामद्वारा, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, पोबाग क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार है। आए दिन इन पशुओं की वजह से दुर्घटना होना आम बात हो गई है। पशुओं की वजह से कितने ही बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा पशुओं की धरपकड़ में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाने से इनके मालिकों के भी हौसले बुलन्द हैं। नगरवासियों द्वारा इस संदर्भ में कई बार पालिका प्रशासन, एसडीएम कार्यालय एवं सीएलजी बैठक में लिखित रूप से शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा बार कोई बहाना बना कर टाला जा रहा है। इस बारे में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए पालिका द्वारा अभी अभियान शुरू किया गया है। नगरवासियों को जल्द समस्या से समाधान मिल सकेगा।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा