people showed anger in bundi against terrorism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बूंदी में आतंकवाद पर जताया रोष, फूंका पुतला

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 2:59 PM (IST)
बूंदी में आतंकवाद पर जताया रोष, फूंका पुतला
बूंदी। उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में बूंदी में मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोयब मद्रासी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस मौके पर पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मद्रासी ने कहा कि पाकिस्तान की इन हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केन्द्र सरकार को इस घटना पर सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव पंकज जैन ने कहा कि लगातार हो रहे आतंकी हमलों से देश के युवाओं मे भारी आक्रोश है। इस मौके पर आतंकी हमले में शहीद हुए 18 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement