Advertisement
हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारा, तीसरी बार भाजपा को बहुमत : ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि हमने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी हैं और उन्हें सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर भर्ती किया है। हाल ही में हम लोगों ने 22 करोड़ रुपए से अधिक की राशि विभिन्न खिलाड़ियों को दी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार पूरे देश में नंबर 1 पर है। हम लोकसभा चुनाव में 10 में से 10 सीटें जीतेंगे। विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए नकारात्मक प्रचार को जनता समझ चुकी है।
बातचीत के दौरान उन्होंने कुंभ मेले की तैयारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनवरी में होने वाले कुंभ के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक योजना बनाई है। हम कुंभ क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल खोलेंगे, जिसे 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' कहा जाएगा। इसके अलावा, 125 एंबुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। उन्होंने कहा, "हमारा महकमा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है और कुंभ क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए तैयार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


