People have encroached upon the flow area of ​​Karauli Rangama pond-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली रणगमा तालाब के बहाव क्षेत्र में लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण

khaskhabar.com: शनिवार, 03 अगस्त 2024 7:32 PM (IST)
करौली रणगमा तालाब के बहाव क्षेत्र में लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण
- कभी भी ढह सकती है तालाब की सुरक्षा दीवार करौली। करौली रणगमा तालाब के बहाव क्षेत्र में लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। प्राचीन रणगमा तालाब करौली शहर से 5 किलोमीटर दूरी पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो रही है। जब तालाब भराव क्षमता से ओवर हो जाता है तो इसके लिए पानी निकासी के लिए मोरिया बनाई गई थी, जो अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है।
तालाब पर नहाने वालों ने बताया कि अब तो लोगों ने सिपेज सिस्टम पर भी अतिक्रमण कर लिया है और यहाँ पर पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। तालाब की सुरक्षा दीवार कभी भी ढह सकती है।
यहाँ के लोगों का कहना है कि प्रशासन कुंभकरणीय नींद में सौया हुआ है। आखिरकार कुंभकरणीय नींद से कब जागेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement