बारां। मिशन ‘शतक लगाओ, ओडीएफ बनाओ’ अभियान के अंतर्गत पंचायत समिति शाहबाद के ग्राम सहरोद तलहटी व सहराना बस्ती में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत रविवार को घर-घर जनसंपर्क कर एक साथ 100 शौचालयों का निर्माण शुरू कराने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के तहत रविवार सुबह 10 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर शाहबाद रामप्रसाद मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक पुरुसवानी, उपखंड अधिकारी दीनानाथ बब्बल, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, तहसीलदार कैलाश चंद मीणा सहित पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त सरपंच, ग्राम सेवक, ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।