pcpndt Act strictly necessary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीसीपीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना आवश्यक

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 5:39 PM (IST)
पीसीपीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना आवश्यक
जयपुर। प्रदेश में बेटी बचाओं अभियान के तहत पीसीपीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना करने के साथ ही बेटियों की समाज में सम्मानजनक स्थिति के लिए जनजागरण का कार्य भी प्रारम्भ किया गया है। सोनोग्राफी मशीनों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण कर अधिनियम की अनुपालना नहीं पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित स्टेट एडवाईजरी बोर्ड की बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में राज्य समुचित प्राधिकारी सदस्य डॉ. मीना असोपा एवं सभी सदस्यों ने प्रदेश में व्यापक स्तर पर हुए डिकॉय ऑपरेशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भू्रण लिंग परीक्षण करने एवं भू्रण लिंग परीक्षण करवाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने की आवश्यता प्रतिपादित की। इस वर्ष प्रथम तिमाही में कुल 428 एवं अपे्रल से अगस्त से कुल 887 सोनोग्राफी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 6 इंटरस्टेट सहित कुल 12 डिकॉय ऑपरेशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिकॉय आपरेशन में सलंग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रंशसा की गयी।
प्रदेश में इस समय 224 सरकारी सोनोग्राफी केन्द्रों सहित कुल
2 हजार 384 सोनोग्राफी केन्द्र पंजीकृत हैं। अब तक 9 हजार 166 निरीक्षण एवं 192 केन्द्रोंं का निलम्बन व 400 केन्द्रों के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है। इस समय न्यायालयों में 633 मामले दर्ज करवाये जा चुके है एवं 135 मामलों में सजा भी दी गयी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement