जयपुर। अंतर्राज्यीय कार्रवाई के तहत पीसीपीएनडीटी सेल राजस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राईवेट नर्स और तीन अन्य दलालों सहित 1 अस्पताल संचालक को गिरफ्तार किया है। टीम ने ये कार्रवाई आगरा जाकर की। सभी आरोपी प्रदेश के ग्राहकों को ढूंढकर आगरा ले जाते थे और वहां ले जाकर भ्रूण जांच किया करते थे। चिकित्सा एवं स्वाथ्स्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य पीसीपीएनडी प्रकोष्ठ की ओर से की गई इस कार्रवाई पर उन्हें बधाई दी है।