मिर्जापुर । सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोट बंदी फैसले का विरोधी
पार्टियों अलग-अलग अंदाज में विरोध कर रहे है। एटीएम से कैश न निकलने पर आम
आदमी पार्टी यूथ विंग व मिर्जापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी अनोखे तरीके
से नोटबंदी का विरोध किया है। यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने शुक्लहा रोड स्थित
इंडिकेश बैंक के एटीएम में कैश न होने पर माला-फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तो
मिर्जापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के
एटीएम पर माला-फूल चढ़ाया। आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि
जिले के कई एटीएम हैं। जहां पर एक भी दिन कैश नहीं निकला है। ऐसे एटीएम किसी काम
के नहीं। जैसे इंसान के मौत होने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि दी
जाती है।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका