रेवाड़ी । जिले के ट्रामा सेंटर में अपना इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे के लिए इधर-उधर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब ट्रामा सेंटर में ही उन्हें एक्स रे की सुविधा उपलब्ध होगी। निजी कंपनी द्वारा दी गई करीब 18 लाख रूपए की लागत वाली इस एक्स रे मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक रणधीर कापड़ीवास ने किया। इस मौके पर विधायक रणधीर कापड़ीवास ने कहा कि नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द ही नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की सौगात मिलेगी। आपको बता दे की मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल की नई इमारत छह महीने से पहले बनकर तैयार हो चुकी है जिसका उदघाटन तकनीकी कारणों के चलते नही हो पा रहा है ।