भीलवाड़ा। विजया दशमी के मौके पर राष्ट्र सेविका समिति की ओर से शहर में पथ संचलन निकाला गया। नगर परिषद टाऊन हाॅल से शुरू हुआ पथ संचलन मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस टाऊन हाॅल पहुंचा। इस दौरान बीच रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। संचलन के दौरान कई झांकियां भी सजाई गई।