फिरोजपुर। फाजिल्का-फिरोजपुर के बीच चलने वाली टे्रन में कम बोगियों के चलते सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग लंबे समय से मांग कर रहें है कि इस ट्रेन में बोगियां कम है जिनकी संख्या बढ़ाई जाए। लेकिन रेलवे की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फिरोज़पुर से जालंधर चलने वाली डेली पैसेंजर गाडिय़ों का भी यही हाल है।