आपको बता दें कि 26 सितंबर की रात को पारा के मोहान रोड डकैत एक घर में घुसे थे। हालांकि वह डकैती की नियम ने घुसे थे, लेकिन बच्ची को उठा ले गए थे। घर से काफी दूर ले जाकर उन लोगों ने उस मासूम के साथ गैंगरेप किया था। उस दौरान वह उसे मारते-पीटते भी रहे। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए थे। उसके बाद पुलिस की तलाश में बच्ची एक बाग में बदहवास स्थिति में मिली।