Advertisement
भाजपा शासन में बेचे जाते थे पेपर, भंग कर्मचारी चयन आयोग का फिर से होगा गठनः मुख्यमंत्री

इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन-शिलान्यासः
मुख्यमंत्री ने 3 उद्घाटन-शिलान्यास एक साथ किए। उन्होंने राजकीय डिग्री कालेज हमीरपुर में 93 लाख से ज्यादा राशि से निर्मित कैंटीन खंड, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या हमीरपुर में 2.31 करोड़ की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला तथा 48 लाख की लागत से निर्मित वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 2.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली राजस्व विभाग की स्टॉफ आवासीय कॉलोनी हमीरपुर का शिलान्यास भी किया।
राजकीय टीजीटी कला संघ का शिष्टमंडल मिलाः
राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। संघ ने अपील की है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष पद को स्कूली शिक्षा कैडर के शिक्षाविद से शीघ्र भरा जाए। प्रवक्ता भर्ती पदोन्नति नियमों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् की वर्ष 2014 और 2018 की अधिसूचना अनुसार न्यूनतम अंक प्रतिशतता संशोधन की अपील की।
सौर ऊर्जा परियोजना को 23 माह में पूरा किया जाएः
मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो लक्ष्य निर्धारित किया है। उसे 23 माह में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण में देरी से राज्य को वित्तीय नुकसान होता है। जुलाई 2025 तक 450 मेगावाट की शोंगटोंग कड़छम परियोजना, मार्च 2027 तक 48 मेगावाट की चांजू चरण-3 जलविद्युत परियोजना और जून 2026 तक 130 मेगावाट की काशांग चरण-2 और चरण-3 परियोजनाओं को पूरा करना शामिल है।
राज्य सरकार ने 30 मेगावाट की देओथल चांजू परियोजना को दिसंबर 2027 तक, 40 मेगावाट की रेणुका जी जलविद्युत परियोजना को दिसंबर 2028 तक और 190 मेगावाट की थाना प्लौन परियोजना को मार्च 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार के साथ-साथ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया, डीसी हेमराज बैरवा, एसपी आकृति शर्मा भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


