Advertisement
इटावा में आनंद बिहार से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में आग की सूचना से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी फाटक पर ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही, उसके बाद ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोक कर आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन को चेक करके उसको आगे के लिए रवाना कर दिया।
इस बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया कि आनंद बिहार से दरभंगा जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में इटावा के रामनगर फाटक के पास आग लगने की सूचना मिली। रेलवे और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि कूड़ेदान में आग लग गई थी। यह कोई बड़ी आग नहीं थी और कोई बड़ी घटना नहीं घटी। आग को तुरंत बुझा दिया गया। ट्रेन आठ से दस मिनट तक वहां रुकी रही, इटावा स्टेशन पर पहुंचने के बाद चेक करके ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। रेलवे विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। रेलवे विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


