मोगा। सिटी वन थाना पुलिस ने पंचायत सदस्य के साथ मारपीट करने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सद्दासिंह वाला गांव निवासी गुरदेव सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि वो अपने ट्रैक्टर को रिपेयर करवाकर वापस मोगा जा रहा था। इसी दौरान नेस्ले डेयरी के पास उसका ट्रैक्टर फिर खराब हो गया। इसी दौरान गांव का ही बलवीर सिंह उर्फ सोनी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बलवीर सिंह उर्फ सोनी सहित 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।