श्रीगंगानगर। भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के शौर्य के साक्षी टैंक को अब शनिवार सुबह सुखाडिय़ा सर्किल स्थित नए स्मारक पर स्थापित कर दिया गया। शनिवार सुबह सेना का दल इस टैंक को जिला परिषद से सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक तक लाया। इसे जिला परिषद में सेना के वाहन में रखवाने के लिए नगर परिषद का दल सुबह मौके पर तैनात रहा। सेना का दल इसे सुखाडिय़ा सर्किल तक लाया। इसके बाद इसे सुखाडिय़ा सर्किल पर स्थापित किया गया। टैंक को स्मारक स्थल पर रखवाने के लिए पांच क्रेन की मदद ली गई। इसे स्मारक स्थल पहुंचाने के लिए एक अस्थाई रैम्प भी बनाया गया तथा कुछ देर के लिए यातायात भी रोका गया।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...