वाशिंगटन। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूदा आतंकी शिविरों पर भारतीय
कमांडो द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की भारत पर परमाणु हमला
करने की धमकी पर अमेरिका ने नाराजगी जाहिर की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय
के अधिकारी के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान के इस तरह के बयान पर कड़ी
नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मसला हैै। उन्होंने
यह टिप्पणी पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर दी है जिसमें
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमने हितों की रक्षा के लिए भारत पर परमाणु
हमला करने से नहीं चूकेगा। उनका कहना था कि यदि भारत ने पाकिस्तान पर युद्ध
थोपने की गलती की तो वह पाकिस्तान भारत को खत्म कर देगा। पाकिस्तान के एक
चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया था। पिछले 15 दिनों में इस
तरह से दिया गया उनका यह दूसरा इंटरव्यू था, जिसमें उन्होंने भारत पर
परमाणु हमला करने की धमकी दी थी।