उनका कहना था कि पाकिस्तान भारत के
हर हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत को धमकी देते हुए
उन्होंने यहां तक कहा था कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियार सिर्फ दिखाने के
लिए ही नहीं बनाए हैं। यदि भारत ने किसी तरह से भी दुस्साहस किया तो हम
इसका इस्तेमाल करने से नहीं चूकेंगे। अमेरिका ने पाक रक्षा मंत्री के इसी
बयान पर सख्त एतराज जताया है।