P Chidambaram attack on PM, the problems will not end Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तो कुछ देर में ही खत्म हो जानी चाहिए नोटबंदी की परेशानियां- चिदंबरम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 7:01 PM (IST)
तो कुछ देर में ही खत्म हो जानी चाहिए नोटबंदी की परेशानियां- चिदंबरम
जनता की उम्मीद जायज है उन्होंने कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों की यह उम्मीद जायज है कि आज का दिन पूरा होने के बाद ऊपर बताए गए सारे लक्ष्य पूरे हो जाएंगे। 8 नवंबर, 2016 को पैसे पर लगाए गए सारे प्रतिबंध सोमवार, 2 जनवरी, 2017 से हटा लिए जाएंगे और लोग अपने बैंक खातों से पैसा निकाल पाएंगे। यह उम्मीद भी जायज है कि सारे एटीएम पहले की तरह चौबीस घंटे काम करना शुरू कर देंगे और उनमें नोटों की कोई कमी नहीं रहेगी। लोगों को यह उम्मीद भी जायज है कि अब बैंक उन्हें चेक पर लिखा पैसा नकद में देना शुरू कर देंगे और उनसे कम पैसे के चेक लेकर आने की मांग नहीं करेंगे। काश मैं इन मामलों में देश को आश्वासन दिला पाता, लेकिन मैं ही नहीं, बल्कि पूरा विपक्ष मजबूर है क्योंकि सरकार ने पूरे विपक्ष पर काला धन रखने और टैक्स चोरी करने का ठप्पा लगा दिया है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement