P Chidambaram attack on PM, the problems will not end-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तो कुछ देर में ही खत्म हो जानी चाहिए नोटबंदी की परेशानियां- चिदंबरम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 7:00 PM (IST)
तो कुछ देर में ही खत्म हो जानी चाहिए नोटबंदी की परेशानियां- चिदंबरम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के बाद एक बार फिर से विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबर को भी निशाना बनाया। पीएम के संबोधन को लेकर चिदंबरम ने भी सरकार पर अपना हमला बोला। पूर्व वित्त मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता पी. चिदंबरम का कहना है कि कुछ ही देर में सारी परेशानियां खत्म हो जानी चाहिए। पीएम मोदी ने 30 दिसंबर तक का समय मांगा था, जो पूरा होने जा रहा है। चिदंबरम ने एक बयान जारी कर कहा कि अब से कुछ ही देर में नोटबंदी से हुई सारी परेशानियां खत्म हो जानी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर तक का समय मांगा था। 27 दिसंबर की रैली में मोदी ने कहा था कि नोटबंदी के द्वारा, हमने एक झटके में आतंकवाद, ड्रग माफिया, मानव तस्करी और अंडरवल्र्ड की कमर तोड़ दी।

[@ Exclusive:नववर्ष की पूर्व संध्या पर PM इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement