Our social responsibility donation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रक्तदान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी:चौधरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 4:37 PM (IST)
रक्तदान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी:चौधरी
बाड़मेर। रक्तदान हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। रक्तदान करके कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान को लेकर भी कई भ्रांतियां है। ऐसे में हम जागरूक लोगों की जिम्मेदारी है कि हम भ्रांतियो को दूर करने के साथ आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर रक्तदान शिविर में जवानो को यह बात कही। मंत्री चौधरी ने कहा कि हमें यह बात समझनी होगी कि अगर एक व्यक्ति रक्तदान करता है तो तीन लोगों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बात की बेहद खुशी है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान सरहद की हिफाजत के साथ आम आदमी की जिंदगी को बचाने के लिए रक्तदान के जरिए अनूठी पहल कर रहे है। रक्तदान करने से कई लोगों से खून का रिश्ता बन जाता है। रक्तदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement