जयपुर। ओम शांति ओशो लाईब्रेरी की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर बापू नगर स्थित विनोबा भवन में ओशो की पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन साहित्यकार डॉ नरेंद्र शर्मा कुसुम ,डॉ आनंद कश्यप, अशोक राही एवं प्रोफेसर के.एल शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ कुसुम ने हिंदी दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि हमें हिंदी को अधिक से अधिक समृद्ध करके उसे उसका यथेष्ट स्थान दिलाने का प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने ओशो की हिंदी पुस्तकों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की बात कही जिसके माध्यम से ओशो के दर्शन को व्यापक पहचान मिल सके। ओशो के बारे में उन्होंने बताया कि ओशो एक युगपुरुष थे। ओम शांति लाइब्रेरी के प्रवक्ता स्वामी ओम शांति ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी 18 सितंबर 2016 सांय 5 बजे तक चलेगी।