अम्बाला। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के मौके पर केंट के बीसी बाजार में समारोह का आयोजन किया गया। वाल्मीकि सुधार सभा की ओर से हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं खेलमंत्री अनिल विज ने भी शिरकत की और वाल्मीकि मंदिर में जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। वहीं इस अवसर पर शिव शंकर और मनोज राठी ने अनिल विज को समाज की ओर से पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया। वहीं समारोह के दौरान अनिल विज ने भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रासंगिक बताया और सभी से उन का अनुसरण करने की अपील की।