Organic farming can help farmers gain big-governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्गेनिक खेती कर किसान उठा सकते हैं बड़ा लाभ-राज्यपाल

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 3:38 PM (IST)
आर्गेनिक खेती कर किसान उठा सकते हैं बड़ा लाभ-राज्यपाल
फतेहाबाद। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे फतेहाबाद, भाखड़ा डैम विस्थापितों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं, गांव ढांड के गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल, बोले गाय के गोबर और मूत्र पर आधारित आर्गेनिक खेती कर किसान उठा सकते हैं बड़ा लाभ। नोटबंदी पर राज्यपाल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का नोटबंदी का एतेहासिक फैसला देश को सक्षम बनाते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ाएगा। जल्द ही हालात सामान्य होंगे और देश में दोबारा किसी चीज़ के लिए जनता को लाइन में नहीं लगना होगा। कैशलैस पॉलिसी से कालेधन पर लगेगी रोक। कार्यक्रम में जाने से पूर्व राज्यपाल भूना रोड़ स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में रूके। इस दौरान भाखड़ा विस्थापितयों का एक शिष्टमंडल उनसे मिला और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि माता समान गाय आज सड़कों पर भटक रही है, जबकि पौरणिक मान्यताओं के साथ-साथ अब वैज्ञानिक भी इस बात को पुष्ट कर चुके हैं गाय का दूध जितना पैष्टिक है उतना ही उसका मल मूत्र इंसानी जीवन के लिए उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि देसी भारतीय गाय को आज संरक्षण की आवश्यकता है। नोटबंदी को प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम को सहासिक और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज भले ही देश के आम नागरिक को कुछ परेशानियां उठानी पड़ रही है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम सकारात्मक होंगे।
खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी फर्श पर मां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement