Advertisement
'ऑपरेशन सिंदूर' से प्रेरित कांवड़ में व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी के साथ ब्रह्मोस और राफेल की झलक

इस कांवड़ यात्रा में जहांगीरपुरी दिल्ली के रहने वाले 20 शिव भक्तों की टोली है, जो राष्ट्रभक्ति और भगवान की भक्ति को साथ लेकर चल रहे हैं। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर के साथ दो ब्रह्मोस मिसाइल को भी दर्शाया गया है। इसके अलावा एक फाइटर विमान भी बनाया गया है और बाबा भोलेनाथ की तस्वीर भी है।
जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी भोले गौरव ने बताया कि इस कावड़ में हमारे देश की दो बहादुर बेटियां कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं। इसके साथ ब्रह्मोस और फाइटर विमान है, जो हमारे देश की रक्षा के लिए काम आते हैं। 17 तारीख में हमने यह कावड़ शुरू की थी और हम जहांगीरपुरी दिल्ली जाएंगे।
शिवभक्त भोले राजकुमार ने बताया, "यह कावड़ हमारी भारतीय सेना को समर्पित है, ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में यह कांवड़ यात्रा निकाली गई है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल है, जिसने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर अचूक निशाना साधा था। वहीं, झांकी में हमारे भोलेनाथ और नंदी महाराज भी विराजमान हैं। इसके साथ ही दो बहनें जिन्होंने हिंदुस्तान को गर्व से भर दिया था, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की भी फोटो है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


