Operation Chakravyuh: Drug Smugglers Assets Worth ₹1.25 Crore Frozen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्कर की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 7:58 PM (IST)
ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्कर की 1.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
हनुमानगढ़। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली का करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत का रिहायशी मकान फ्रीज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द के निकटतम सुपरविजन एवं वृताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में थानाधिकारी हनुमानगढ़ टाउन लखवीर सिंह मय टीम ने कार्रवाई की। लखुवाली निवासी 30 वर्षीय सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली ने चक 05 एलके में करीब 1950 वर्गफुट क्षेत्रफल का रिहायशी मकान नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। नशा तस्करी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
8 फरवरी 2026 को सहजादा बीबी को 10.15 ग्राम मादक पदार्थ तथा 12,260 रुपये बिक्री राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान में उसके द्वारा ईस्मा पत्नी राजबअली निवासी लखुवाली के साथ मिलकर नशा तस्करी का रैकेट चलाने की बात सामने आई।
वित्तीय जांच में सामने आया कि सहजादा बीबी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में लिप्त रही है और उसके पास संपत्ति अर्जित करने के लिए वैध आय का स्रोत नहीं पाया गया। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तीन तथा चोरी का एक प्रकरण, यानी कुल चार प्रकरण दर्ज हैं। पति सदाम हुसैन उर्फ नालीवाला के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं।
हनुमानगढ़ पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत फ्रीज एवं जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement