Advertisement
सटीक जानकारी ही एड्स की रोकथाम में कारगर

डीबीएच भरतीया हॉस्पिटल से आईसीटीसी केंद्र के प्रभारी डॉ साजिद खान ने तकनीकी सत्र के दौरान युवाओं को एचआईवी एड्स फैलने के कारक, रोकथाम व उपचार के तरीकों पर प्रकाश डाला तथा इस महामारी से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों एवं मिथ्या धारणाओं पर सरल एवं सहज तरीके से जानकारी दी।
सीबीईओ ओमदत्त सहारण ने वे युवाओं को संबोधित करते हुए बेहतरीन जीवन के लिए शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही । जिला साक्षरता अधिकारी ओम फगेड़िया ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से युवाओं को संबोधित करते हुए जीवन कौशल में स्वास्थ्य की देखभाल, परिवार कल्याण, पोषण आदि की जानकारी देते हुए हर विषय पर साक्षरता व शिक्षा के प्रसार में युवाओं को आगे आने का आह्वान किया ।
कार्यशाला में श्रम मंत्रालय से डॉ मनीष गुप्ता ने युवाओं को संयम व अनुकूल व्यवहार को अपनाने की सलाह दी। शिवम हॉस्पिटल से डॉ जयप्रकाश माहेश्वरी ने युवाओं को अनुशासन के साथ जीवन जीने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी । अणुव्रत समिति से रचना कोठारी ने छोटे-छोटे नियम अपने आचरण में डालकर ध्यान व आत्म अवलोकन के बारे में बताया। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने युवाओं को संबोधित करते हुए खानपान व विचारों की शुद्धता के साथ सफल जीवनयापन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मुकेश धनखड़ ने भी युवाओं को तनाव से मुक्ति के लिए उपयुक्त उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन युक्ति संस्थान के रमेश सोनी ने किया ।
कार्यक्रम युवा मंडल जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यकारिणी समिति सदस्य नीरज जांगिड़ ने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कमल कुमार, दीपक, रजनीश, लोकेश, सुशीला, शंकर सहित क्षेत्र के अन्य युवा उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


