one student died in kurushetra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोस्टर वॉर ने ली एक छात्र की जान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 5:54 PM (IST)
पोस्टर वॉर ने ली एक छात्र की जान
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में दो छात्र गुटों में हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सेक्टर-5 के भगवान परशुराम कॉलेज में दो छात्र गुटों में पोस्टर लगाने के की बात पर झगड़ा हुआ था, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में डंडे और लाठीयों के साथ साथ गोलियां भी चली। इसी संघर्ष में एक छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वाले छात्र की पहचान गांव खिदरपुरा के रहने वाले हरदीप के तौर पर हुई है। इस घटना में कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वैसे तो प्रशासन ने कॉलेज में 28 सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं मगर उनमे से ज्यादातर खराब पड़े हैं। घटनास्थल के पास भी एक कैमरा लगा हुआ था मगर वो भी खराब था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी कॉलेज में छात्र गुटों के बीच झगड़ा हुआ था मगर प्रशासन ने इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement