one man dead in road accident, four injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ हादसा एक की मौत ,चार घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:07 PM (IST)
सडक़ हादसा एक की मौत ,चार घायल
मेवात। जिले के बडक़ली -नूहं मार्ग पर असाइसिका गांव के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। उसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप नीचे गिरी हुई एक बाइक पर चढ़ गई। जिससे एजाज निवासी स्टोरबास उम्र करीब 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार गफ्फार निवासी स्टोरबास गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार तिरवाड़ा राजस्थान के रहने पदमचंद ,सोमदेवी ,नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल एक ही परिवार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घायलों का इलाज शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड़ में चल रहा है। पदमचन्द की हालत नाजुक बताई जा रही है। नगीना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा से कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पिकअप चालक घटना के बाद से फरार है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement