उप्र: कांवडिये को बस ने कुचला, एसपी की गाडी पर पथराव
khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 09:31 AM (IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिलग्राम हरदोई मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक कांवडिये की मौत के बाद गुस्साए कांवडियों ने जमकर बवाल किया और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवियों ने एसपी की गाडी पर भी पथराव किया। करीब दो घंटे तक उपद्रव के बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेडा और मृतक कांवडिय़े के शव का पोस्टमार्टम कराया।
मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बिलग्राम की तरफ से आ रहे तीन ट्रैक्टरों पर सवार कांवडिय़ों का एक जत्था सहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर के पास रुका। इसमें से एक कांवडिय़ा केशनपाल (38) पिहानी सब्जी खरीदने गया और सब्जी लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच हरदोई की तरफ से जा रही एक निजी बस ने उसको कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित कांवडिये सडक़ पर जाम लगाकर बैठ गए। इसी बीच ग्रामीण भी पहुंचे तो बात बिगड़ गई। गुस्साए कांवडिय़ों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक रोडवेज बस को तोड़ दिया और एक निजी बस भी तोड़ दी।