One day employment assistance camp on 22 November-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एकदिवसीय रोजगार सहायता शिविर 22 नवंबर को

khaskhabar.com: शनिवार, 16 नवम्बर 2024 5:38 PM (IST)
एकदिवसीय रोजगार सहायता शिविर 22 नवंबर को
श्रीगंगानगर,। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (रोजगार विभाग) द्वारा 22 नवम्बर 2024 को टांटिया यूनिवर्सिटी कैम्पस, श्रीगंगानगर में प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की सहायक निदेशक शर्मिला ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों (बीमा, मेडिकल, एग्रीकल्चर फाइनेन्स, आईटी, बैकिंग सेक्टर) द्वारा दसवी, बारहवीं पास, स्नातक उत्तीर्ण एवं आईटीआई उत्तीर्ण आशार्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक आशार्थी रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन हेतु क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रोजगार के इच्छुक युवा अपने साथ स्वयं के पांच फोटो (पासपोर्ट साईज), मूल शैक्षणिक कागजात (दो सैट फोटोस्टेट प्रतियों सहित) व मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र आदि साथ लेकर आवें। (रोजगार सहायता शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु क्यूआर कोड संलग्न है।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement