On the occasion of Rakhi plunge of faith-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राखी के मौके पर आस्था की डुबकी

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 3:52 PM (IST)
राखी के मौके पर आस्था की डुबकी
उदयपुर। शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा पर हेमाद्री में स्नान करने से हर किसी को अपने पापों से छुटकारा मिलता है। इसी को लेकर उदयपुर में भट्ट मेवाड़ा समाज के लोगोंं ने हेमाद्री में स्नान कर श्रावणी उपाकर्म पापों का नाश किया।राखी के मौके पर पिछोला घाट पर श्रावणी उपाकर्म किया गया। इस विशेष अवसर पर पितृ तर्पण, यज्ञोपवीत परिवर्तन, इंद्रदेव आह्वान के लिए विशेष यज्ञ और पूजा अर्चना भी की गई। गुरुवार सुबह गणगौर घाट पर भट्ट मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के लोग श्रावणी उपाकर्म करने पहुंचे। यह आयोजन पंडित भगवती शंकर व्यास के सानिध्य में किया गया। पूजा अर्चना कर सामूहिक तर्पण संस्कार किया। लोगों ने एक साथ आस्था की डुबकी लगाईं। पौराणिक शास्त्रों में ऐसी मान्यता रही है कि श्रावण मास की पूर्णिमा पर दसविद स्नान करने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement