बरेली। बरेली में एक महिला को बंधक बनाकर आठ दिनों
तक गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शाही थानाक्षेत्र के एक गॉव
की है। स्थानीय एक महिला को नोट बदलवाने का लालच देकर पीड़िता को अपने साथ शाही
कस्बे में ले गई। आरोप है कि यहां महिला ने पीड़िता को चाय में नशीला पदार्थ पिला
दिया। पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने अपने को एक कमरे में दो युवकों के साथ
पाया। आरोप है कि आरोपियों ने 11 नवंबर से 19 नवंबर तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। बीस नवंबर
को पीड़िता मौका पाकर कमरे से
भागी और कासगंज स्टेशन पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस दौरान कोचीन में नौकरी
कर रहा महिला का पति गांव पहुंचा। पति के पहुंचने के बाद पीड़िता ने शाही पुलिस को
तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। गुरूवार को पीड़िता
एसएसपी दफ्तर पहु़ंची। एसपी देहात ने जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये हैं।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें