On Mahashivratri, a huge crowd of devotees gathered in the Shiva temples of the district including Bhadeshwar Nath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाशिवरात्रि पर भदेश्वर नाथ सहित जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

khaskhabar.com: बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 1:10 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर भदेश्वर नाथ सहित जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बस्ती (यूपी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तगण देर रात से ही भदेश्वर नाथ धाम, तिलकपुर, देवरिया सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भदेश्वर नाथ मंदिर में तो श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और प्रसाद लिए हजारों शिवभक्त "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर रहे थे। शिवालयों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाममहाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
श्रद्धालुओं की आस्था और शिवमय माहौल को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बस्ती जनपद पूरी तरह शिव भक्ति में लीन हो चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement