Advertisement
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, 'झूठ बोलने का ठेका ले लिए हैं'

अखिलेश यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। उनकी कैसे सरकार बनेगी? गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक हैं, कल सपा के गुंडे मुंह बांधकर उसके दरवाजे पर जाकर मारपीट और तोड़फोड़ किए। ऐसे में प्रजापति इनको कैसे वोट देगा? उन्होंने कहा कि 'एमवाई' फैक्टर में यादव भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं और 'एम' वाले इनकी सरकार बनवा देंगे। वे लोग भी भाजपा का झंडा उठा लिए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय में परीक्षा को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि किसी धर्म और मजहब के हिसाब से परीक्षा टाला नहीं जा सकता है। अक्सर परीक्षा छुट्टी के दिन कराई जाती है। जो पढ़ने वाले बच्चे हैं, उनको परीक्षा देनी चाहिए। छात्राओं से हाथापाई के आरोप पर उन्होंने कहा कि अगर किसी ने ऐसा किया है तो गलत किया है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
सार्वजनिक स्थान पर न तो नमाज और न कुर्बानी को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हाईकोर्ट का कहना है कि सड़क पर यातायात बाधित न हो। मुख्यमंत्री की ओर से पहले से ही बताया जा रहा है कि यातायात बाधित न किया जाए। कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा लिखे जाने पर विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जाएगा कि सरकार जानबूझ कर केस दर्ज कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आजमगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


