बाड़मेर। बाबा रामदेव के दर्शन के लिए ओलम्पिक धावक खेताराम ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत मांगी।
अपने पैतृक गांव बायतू के खोखसर गांव से ओलम्पिक धावक खेताराम सहित खोखसर गांव के युवा पैदल रामदेवरा बुधवार को पहुंचने पर भक्तों ने धावक के संघ का स्वागत भी किया । रूणिचा स्थित रामदेव बाबा के दर्शनार्थ रवाना हुए दल में खोखसर पूर्व सरपंच बगताराम सऊ,अल्पसंख्यक भाजपा जिला प्रवक्ता दिने खां, चुनाराम जाखड़ सहित कई पैदल यात्री साथ में मौजूद थे। ओलम्पियन धावक खेताराम रियो में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने बाद पहली बार अपने गाँव से पैदल बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पहुंचकर समाधि पर धोक लगाई ।