जमालपुर थाना प्रभारी रहे योगेश यादव को हटाकर वहां महेन्द्र यादव
की तैनाती की गयी है। शुक्रवार की शाम को ही महेन्द्र यादव नये थानाध्यक्ष के तौर
पर चार्ज लिए है। इसी रात महेवा गांव में वृद्धा की हत्या हो गयी। इसके पीछे पुलिस
की घोर लापरवाही सामने आयी है। क्योंकि पूर्व में हुए गोली काण्ड घटना के बाद से
ही गांव में दो हेड कांस्टेबल की तैनाती की गयी थी। बावजूद इसके हत्या हो जाना
पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। मृतका के परिजनों ने इन
बिंदुओ पर जांच करने की मांग की गयी है।
यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटायह भी पढ़े :सरकार करेगी 30 हजार नए मुलाजिमों की भर्ती : सुखबीर सिंह बादल