अलवर । राजगढ़ मेगा हाइवे स्थित खरखड़ा चौराहा के पास वोनायक टायर की दुकान के सामने रखे फटे पुराने टायरों में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गयी। इस सूचना के बाद अग्निशामन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी समय तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका । दो टैंकर मोके पर बुलाकर आग पर करीब 1 घंटे में काबू पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग के ऊपर से जा रहे 11 हजार की लाइन बिजली को तुरंत बंद करवाया गया। इस हादसे को देखने के लिए सैकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गयी।
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार